{"_id":"646f1e0d008c07759401c31c","slug":"bajrang-punia-and-vinesh-phogat-reached-at-mahapanchayat-in-jind-khatkar-toll-and-got-support-from-many-khaps-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद खटकड़ टोल पर महापंचायत: बजरंग पुनिया व विनेश फोगाट पहुंचे, कई खापों का मिला समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद खटकड़ टोल पर महापंचायत: बजरंग पुनिया व विनेश फोगाट पहुंचे, कई खापों का मिला समर्थन
Thu, 25 May 2023 03:40 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 25 May 2023 03:40 PM IST
सार
जींद के खटकड़ टोल प्लाजा पर खिलाड़ियों के समर्थन में महापंचायत हो रही है। जिसके लोगों की बहुत भीड़ जुटी है। महापंचायत में कई खापों के लोग भाग ले रहे हैं। वहीं इस पंचायत में शामिल होने के लिए विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया भी पहुंचे हैं। जहां उन्हें का प्यार और आशीर्वाद मिला साथ वहीं मौजूद खाप प्रतिनिधियों ने किलाड़ियों का समर्थन किया।
विज्ञापन
महापंचायत में पहुंची विनेश फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद शहर से 12 किलोमीटर दूर खटकड़ गांव के पास बने टोल प्लाजा पर वीरवार को एक महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया, विनोश फौगाट तथा कई अन्य पहलवान भी पहुंचे। महापंचायत में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग जुटे।इसमें महिलाओं की भी भागेदारी काफी ज्यादा रही।
विज्ञापन
शर्म व भय के मारे महिला पहलवान परिजनों को पूरी बात बता नहीं पाती
महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि महिला खिलाड़ी पिछले 12 साल से अपने साथ हो रहे शोषण के कारण तिल-तिल कर मर रही हैं। बृजभूषण एक दरिंदा है, वह महिला पहलवानों को नोंच-नोंच कर खा रहा है। शर्म व भय के मारे महिला पहलवान अपने परिजनों को पूरी बात बता नहीं पाती। कितनी ही पहलवान इस दरिंदे के कारण बीच में अपनी पहलवानी छोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
आन, बान और शान की लड़ाई
अब उन सभी महिला पहलवानों को न्याय दिलाना है। अपनी जान हथेली पर रखकर सभी पहलवानों को सड़क पर बैठना पड़ रहा है। बजरंग पूनिया ने कहा कि 28 मई को संसद भवन के सामने महापंचायत होगी। मातृ शक्ति इसका नेतृत्व करेगी। इस महापंचायत में आर-पार का फैसला लिया जाएगा। यह तिरंगे की आन, बान और शान की लड़ाई, जो हर हाल में जीतनी होगी। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि हमारी बेटियों के साथ जो अन्याय हुआ है, उसके लिए हमें कितनी भी लंबी लड़ाई लड़नी पड़े, हम इसे जीतकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन