फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress leader Vidyarani said help farmers with money and alcohol

हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता ने कार्यकर्ताओं से कहा- पैसे और शराब से करें किसानों की मदद

Mon, 15 Feb 2021 05:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Vidyarani said help farmers with money and alcohol
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करतीं विद्यारानी दनौदा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दिल्ली सीमा पर किसान धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हमें उनकी मदद करनी चाहिए। उनकी मदद पैसे, शराब, सब्जी व अन्य तरीकों से की जा सकती है। यह बयान कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक में नरवाना से विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं विद्यारानी दनौदा ने दिया।

विज्ञापन


रविवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक विधायक सुभाष गांगोली के नेतृत्व में हुई। जिसमें सभी वक्ताओं ने किसान आंदोलन को लेकर समर्थन करने की बात कही। इस दौरान विद्यारानी दनौदा ने मदद के नाम पर दो कदम आगे बढ़ाते हुए कहा कि जितना किसान आंदोलन मजबूत होगा, कांग्रेस भी उतनी ही मजबूत होगी। इसके बाद हम जो भी आंदोलन करेंगे, वह बहुत ही मजबूत होगा। इसके लिए हमें किसानों की मदद करनी होगी।
विज्ञापन

 

किसानों की मदद हम पैसे, सब्जी, फल, दूध तथा शराब भेजकर कर सकते हैं। इसके बाद बैठक में मौजूद सभी कांग्रेसी हंसने लगे। बैठक में मौजूद कुछ लोगों ने विद्यारानी को टोका तो उन्होंने अपनी बात बदलते हुए कहा कि काफी बुजुर्ग लोग ठंड में दिल्ली सीमा पर बैठे हैं, उनकी तबीयत खराब है। उनको शराब दवा के रूप में दी जा सकती है।


मजाक-मजाक में इस प्रकार की बात कही गई। कुछ लोगों ने पूछा था कि वहां ठंड में बीमार बुजुर्ग बैठे हैं, इसलिए उनके लिए दवा का इंतजाम भी करना चाहिए। इसी बात पर मैंने कहा था कि दवा-दारू की भी हमें मदद करनी चाहिए। कुछ लोगों ने इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। - विद्यारानी दनौदा, कांग्रेस नेत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed