{"_id":"68ab54b7e9b749f870020b4f","slug":"backward-class-needs-to-fight-against-social-evils-karmveer-saini-jind-news-c-199-1-jnd1002-139832-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा वर्ग को सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध लड़ाई लड़ने की जरूरत : कर्मवीर सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा वर्ग को सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध लड़ाई लड़ने की जरूरत : कर्मवीर सैनी
विज्ञापन
24जेएनडी22-रेवर गांव में आयोजित कार्यक्रम में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा राज्
नरवाना। हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने रविवार को रेवर गांव में आयोजित अभिनंदन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोग आज राजनीतिक और आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं, लेकिन अब सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध लड़ाई लड़ने की बड़ी जरूरत है। इसलिए समाज में आगे बढ़ने के साथ-साथ वे सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करने का भी प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि आज नशाखोरी से समाज खोखला होता जा रहा है। शुद्ध पर्यावरण और स्वच्छता की कमी के कारण जन जीवन पर विपरीत असर पड़ रहा है। दहेज प्रथा और अनपढ़ता जैसी बुराइयां समाज में किसी अभिशाप से कम नहीं हैं। ऐसे में हम सभी को मिलकर इन सभी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज समाज के लोग बड़े-बड़े पदों पर विराजमान हो रहे हैं। यह सिलसिला रुकना नहीं चाहिए, बल्कि एकजुटता के साथ और भी जागरूक होकर युवा पीढ़ी के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में पूरी जी जान लगानी चाहिए। अतीत में सामंतवादी और जागीरदारों ने पिछड़ा वर्ग के लोगों को जमकर शोषण किया।
विज्ञापन
उसके बाद अंग्रेजों ने भी शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन पिछड़ा वर्ग के कर्मठ लोग अपनी मेहनत और महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलते हुए आगे बढ़ते गए। इसके परिणाम स्वरूप आज पिछड़ा वर्ग के लोग किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। इस मौके पर गांव की सरपंच रानी देवी, गुरनाम सैनी, जय सिंह सैनी, प्रो. सुनील, बहादुर, सतबीर, कृष्ण, महावीर, चंदगीराम पटवारी, सतीश, राजेश, गजे सिंह भी मौजूद रहे।