फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Baba Gaibi Saheb Temple resonated with the chants of Giriraj Dharan.

Jind News: गिरिराज धरण की जय से गूंजा बाबा गैबी साहब मंदिर

Sat, 07 Feb 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Baba Gaibi Saheb Temple resonated with the chants of Giriraj Dharan.
06जेएनडी27 :कथावचन करते हुए कथावाचक। स्रोत आयोजक।
नरवाना। बाबा गैबी साहब मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला। कथा का मुख्य विषय भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, माखन चोरी और गोवर्धन पूजा रहा।
विज्ञापन

कथा व्यास धर्मपाल शास्त्री नाभा वाले ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं हैं बल्कि उनमें आध्यात्मिक संदेश छिपा है। भगवान भक्त के हृदय रूपी माखन को चुरा लेते हैं। इसका अर्थ यह है कि निष्कपट और निश्छल भक्ति से ही ईश्वर को पाया जा सकता है। कथा का मुख्य आकर्षण गोवर्धन पूजा का प्रसंग रहा।
विज्ञापन

धर्मपाल शास्त्री ने बताया कि देवराज इंद्र के अहंकार को तोड़ने और प्रकृति की महत्ता को समझाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठ उंगली पर धारण किया। यह प्रसंग मानव को प्रकृति पूजन, पर्यावरण संरक्षण और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ही वास्तविक आधार है जिसकी रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही पंडाल में गोवर्धन महाराज की झांकी सजाई गई, पूरा वातावरण गिरिराज धरण की जय के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक परिक्रमा की और भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत भजनों-मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो और इंद्र करे अभिमान, गोवर्धन पर्वत धार्यो रे-पर श्रद्धालु झूम उठे।

महंत अजयगिरि महाराज ने बताया कि छठे दिन की कथा में मथुरा गमन, कंस वध और भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह के भव्य प्रसंग सुनाए जाएंगे।

06जेएनडी27 :कथावचन करते हुए कथावाचक। स्रोत आयोजक।

06जेएनडी27 :कथावचन करते हुए कथावाचक। स्रोत आयोजक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed