{"_id":"6a134852d6b71907310565e7","slug":"ayush-and-sameer-honored-for-selection-to-the-indian-handball-team-jind-news-c-199-1-sroh1009-153975-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भारतीय हैंडबॉल टीम में चयन पर आयुष और समीर का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भारतीय हैंडबॉल टीम में चयन पर आयुष और समीर का सम्मान
विज्ञापन
24जेएनडी22: खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए कमेटी सदस्य। स्रोत : कमेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। डूमरखा कलां के आंबेडकर चौक कमेटी की ओर से रविवार को भारतीय हैंडबॉल टीम में चयनित गांव के होनहार खिलाड़ी आयुष और समीर को सम्मानित किया गया।
गांव के सरपंच राहुल उर्फ गोल्डी ने कहा कि कमेटी आयुष और समीर ने भारतीय हैंडबॉल टीम में चयनित होकर न केवल डूमरखां बल्कि पूरे क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ दोनों खिलाड़ियों की व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि पूरे समाज और देश के लिए गर्व का विषय है।
उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष ने यह साबित कर दिया कि बुलंद हौसलो और मजबूत इरादों से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सरपंच ने कहा कि गांव में खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों की हरसंभव मदद की जाएगी।
समारोह के दौरान आयुष और समीर को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर अजय, प्रदीप, संदीप, रोहतास, जगबीर, विकास, उषा मौजूद रहे।