फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Awnings were set up, food was prepared but the visit of the Visa Assurance Committee was cancelled.

Jind News: शामियाना लगा, भोजन बना पर विस आश्वासन समिति का दौरा हो गया रद्द

Sat, 13 Jan 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Awnings were set up, food was prepared but the visit of the Visa Assurance Committee was cancelled.
12जेएनडी27: समिति के दौरे के लिए लगाए गए खाने के स्टाल। संवाद
सफीदों। मुख्यमंत्री महाग्राम योजना में शामिल सफीदों हलके के मुआना गांव का हरियाणा विधानसभा की आश्वासन समिति का शुक्रवार को होने वाला दौरा ऐन टाइम पर रद्द हो गया। यह दौरा क्यों रद्द हुआ, इसका कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। सबसे अहम बात यह है कि इस दौरे को लेकर सफीदों के विश्राम गृह में व्यापक तैयारियां की गई थीं., लेकिन सभी की सभी तैयारियों उस वक्त धरी की धरी रह गईं जब टीम का दौरा रद्द होने की सूचना पहुंची।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चार वर्ष पहले मुआना गांव को महाग्राम योजना में शामिल किया गया था। इस योजना के तहत इस गांव को भी शहरों जैसी ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर प्लांट, सीवर व पानी की पाइप लाइन जैसी सुविधाएं दी जानी थी। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए साढ़े 14 करोड़ व वाटर सप्लाई के लिए 12 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन मुआना गांव के चार साल पहले विकास कार्यों के टेंडर हो चुके थे और आज तक भी उनका काम पूरा नहीं हो पाया है। जिसके चलते विधानसभा की आश्वासन समिति के चेयरमैन विधायक भारत भूषण बत्रा के साथ सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली, विधायक बलबीर वाल्मीकि, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक आफताब अहमद, विधायक अमरजीत ढांडा, विधायक दुड़ाराम, विधायक महिपाल ढांडा, विधायक सीताराम यादव, विधायक राजेंद्र सिंह जून को मुआना गांव का दौरा करना था। इसके अलावा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहने थे। इस दौरे से पूर्व सफीदों के रैस्ट हाऊस में एक विशेष बैठक भी होनी थी। दौरे व बैठक को लेकर सफीदों प्रशासन काफी हरकत में था। प्रशासन की ओर से नगर के रेस्ट हाउस में विशेष तैयारियों के तहत बड़ा शामियाना व खाने पीने का भी इंतजाम किया हुआ था लेकिन करीब 11 बजे प्रशासन के पास सूचना पहुंची कि विधानसभा की कमेटी आज दौरे के लिए नहीं पहुंच रही है। उसके बाद सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए।
विज्ञापन

सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली ने बताया कि उन्हें भी सुबह ही इस दौरे के रद्द होने की सूचना मिली। उन्होंने इस बाबत समिति के चेयरमैन भारतभूषण बत्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी किसी कारणवश इस दौरे में शामिल नहीं हो सकते थे, जिसकी वजह से इस दौरे को कैंसिल करना पड़ा। इस दौरे को लेकर फिर से नई तिथि तय होगी।

12जेएनडी27: समिति के दौरे के लिए लगाए गए खाने के स्टाल। संवाद

12जेएनडी27: समिति के दौरे के लिए लगाए गए खाने के स्टाल। संवाद

12जेएनडी27: समिति के दौरे के लिए लगाए गए खाने के स्टाल। संवाद

12जेएनडी27: समिति के दौरे के लिए लगाए गए खाने के स्टाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed