फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Awareness was created about prevention of dengue by doing street play

Jind News: नुक्कड़ नाटक कर डेंगू से बचाव के प्रति किया जागरूक

Fri, 18 Jul 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 18 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created about prevention of dengue by doing street play
17जेएनडी01-जाजवान गांव में ग्रामीणों को डेंगू बुखार से बचाव को लेकर जानकारी देते हुए स्वास्थ्यक
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के तहत जाजवान गांव में एमपीएचडब्ल्यू सुशील शर्मा की ओर से गांव में नुक्कड़ सभा का आयोजन सरपंच कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में किया गया। सुशील शर्मा ने कहा कि बारिश का मौसम शुरू होते ही डेंगू का डर सताने लगता है। डेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए कुछ उपाय कर डेंगू से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अकस्मात तेज ज्वर, सिरदर्द, आंख में दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों के साथ शरीर में दर्द होना डेंगू के मुख्य लक्षण हैं। इससे बचाव के लिए घर में कूलर, बाल्टी, घड़े के पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य बदलते रहें। गड्ढों में जहां पानी एकत्रित हो तो उसमें मिट्टी भर दें। यदि मिट्टी डालना संभव नहीं हो तो गड्ढे के पानी में कुछ मिट्टी का तेल या डीजल डाल दें। इस मौके पर राजकुमारी, कमलेश, बिमला, पूनम और संगीता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed