{"_id":"6859adc798193c404d01fc15","slug":"awareness-campaign-will-be-run-against-sex-determination-and-feticide-jind-news-c-199-1-jnd1002-136740-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लिंग जांच और भ्रूण हत्या के विरुद्ध चलाया जाएगा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लिंग जांच और भ्रूण हत्या के विरुद्ध चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
Tue, 24 Jun 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिले में लिंगानुपात में और अधिक सुधार लाने के लिए सोमवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित जिला स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने लिंगानुपात से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा बैठक की। इसकी अध्यक्षता एडीसी विवेक आर्य ने की। यहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में लिंगानुपात चिंताजनक स्तर पर है, उन्हें चिन्हित कर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही क्षेत्रवार रणनीति के अनुसार कार्य किया जाए।
एडीसी ने कहा कि भ्रूण लिंग जांच और अवैध गर्भपात जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिले में लिंग जांच और अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने वाले नेटवर्क पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, गैरकानूनी गर्भपात की सूचना देने अथवा डिकॉय ऑपरेशन में सहयोग करने पर 10 हजार से 20 हजार तक की इनाम राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि भ्रूण लिंग जांच, अवैध गर्भपात अथवा एमटीपी किट की अवैध बिक्री से संबंधित किसी भी सूचना के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 8708886583 पर संपर्क कर सकते हैं। रेड, येलो व ग्रीन जोन के वर्गीकरण के संदर्भ में उन्होंने बताया कि जींद जिले में वर्तमान लिंगानुपात 1000 लड़कों पर 932 लड़कियों का है। जिन गांवों में लिंगानुपात 850 से कम हैं, उन्हें रेड जोन, 850 से 900 के बीच येलो जोन और 900 से अधिक वाले गांवों को ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया गया है।