फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Avadh-Assam Express reached Jind Junction three hours late

Jind News: तीन घंटे देरी से जींद जंक्शन पहुंची अवध-असम एक्सप्रेस

Wed, 23 Jul 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 23 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Avadh-Assam Express reached Jind Junction three hours late
22जेएनडी07-रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
जींद। दिल्ली से बठिंडा की तरफ जाने वाली ट्रेनें सोमवार रात को तीन घंटे तक की देरी से जींद जंक्शन पहुंचीं। इससे यात्रियों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ा। अधिकारियों का कहना था कि रेलवे ने शकूरबस्ती और नांगलोई के बीच ब्लॉक लिया था। इसके कारण ट्रेनें लेट हुईं जबकि यात्रियों को अधिकारियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस तक सभी ट्रेन करीब 3-3 घंटे की देरी से पहुंची। गर्मी और मच्छरों के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे ने शकूरबस्ती और नांगलोई के बीच मरम्मत कार्य के चलते ब्लॉक लिया था। यह ब्लाॅक शाम सात बजे तक चला। इसके कारण ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन

शाम के समय दिल्ली की तरफ से चार ट्रेनें आती हैं। इनमें लालगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस व जाखल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र से काफी यात्री आवागमन करते हैं जो रोहतक, जींद, बहादुरगढ़ और दिल्ली काम के सिलसिले में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में दिल्ली से आने वाली पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनें रोक दी गईं। शाम को 18 बजकर 17 मिनट पर जींद आने वाली 15909 अवध-असम एक्सप्रेस भी दो घंटे 55 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंची। दिल्ली-जाखल पैसेंजर भी 18:55 की बजाय दस बजकर पांच मिनट पर जींद पहुंची।
ट्रेन नंबर 54033 दिल्ली-नरवाना भी 20:46 की बजाय एक घंटा 15 मिनट की देरी से 21 बजकर 11 मिनट पर जींद पहुंची। वहीं नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने वाली डीईएमयू एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से एक घंटा 49 मिनट की देरी से 21 बजकर 59 मिनट पर जींद पहुंची।


बॉक्स

अवध-असम किशनगंज और अन्य नई दिल्ली खड़ी रही

शकूरबस्ती और नांगलोई के बीच लिए गए ब्लॉक के कारण सभी सवारी गाड़ियों को पीछे ही रोक दिया गया था। 15909 अवध-असम एक्सप्रेस 16 बजे से पहले ही दिल्ली जंक्शन से चलकर किशनगंज पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद उसे वहीं रोक दिया गया। इसको लेकर यात्रियों को भी पता नहीं था कि ट्रेन को इतनी देर क्यों रोका गया है। दिल्ली-जाखल पैसेंजर, दिल्ली कुरुक्षेत्र और दिल्ली-नरवाना पैसेंजर को नई दिल्ली जंक्शन से चलाया ही नहीं गया।

वर्जन

किन्हीं कारणों से पीछे से ही ट्रेन देरी से आई थीं। जानकारी नहीं है कि किन कारणों से ट्रेन लेट हुई। -जेएस कुंडू, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed