फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Auto union and e-rickshaw union face to face regarding fare

Jind News: किराए को लेकर ऑटो यूनियन और ई-रिक्शा यूनियन आमने-सामने

Sat, 23 Dec 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 23 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Auto union and e-rickshaw union face to face regarding fare
22जेएनडी17: किराए को लेकर विरोध जताते हुए ई-रिक्शा यूनियन के पदा​धिकारी। संवाद
जींद। जींद शहर में ऑटो किराए को लेकर हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन और ई-रिक्शा यूनियन आमने-सामने हो गई हैं। इससे शहरवासियों में असमंजस पैदा होने लगी है, क्योंकि कुछ ऑटो चालक अपनी मनमानी करते हुए पैसे मांगने लगे हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन ने शहर में न्यूनतम किराया 10 रुपये निर्धारित किया था और ज्यादा दूरी के लिए 20 रुपये किराया तय किया गया था लेकिन अब ई-रिक्शा यूनियन ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि वह न्यूनतम किराया 20 रुपये ही लेंगे। शहरवासियों ने मांग की है कि आरटीए या जिला उपायुक्त इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए एक किराया निर्धारित करने की मांग की है। पिछले दिनों हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन ने कम दूरी के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपये निर्धारित किया गया था, जबकि ज्यादा दूरी के लिए 20 रुपये निर्धारित था। रात को 10 बजे से लेकर सुबह के पांच बजे तक किराया 30 रुपये लिया निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

ई-रिक्शा यूनियन के प्रधान राजेश शर्मा, उपप्रधान सोमबीर, वीरेंद्र, रणबीर, मनोज, धर्मवीर ने कहा कि जुलाई 2021 में तत्कालीन डीसी डाॅ. मनोज कुमार ने शहर में ऑटो का न्यूनतम किराया 20 रुपये निर्धारित किया था। आज भी इसी किराए के अनुसार शहर में ऑटो चल रहे हैं लेकिन दूसरी यूनियन द्वारा बिना किसी की सलाह के ऑटो किराया कम करने का बयान जारी करवा दिया गया। उनसे इस बारे में कुछ भी बात नहीं की गई। वह इसका विरोध करते हुए न्यूनतम किराया 20 रुपये ही रखेंगे। हालांकि दोनों यूनियनों द्वारा किराया अलग-अलग लिए जाने के कारण ऑटो चालकों के साथ झगड़े की नौबत आ सकती है, क्योंकि आम जन अगर 10 रुपये किराया सोचकर बैठेगा तो ऑटो चालक 20 रुपये मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed