{"_id":"66158265d90aa80d240eb8fd","slug":"auspicious-start-of-wheat-procurement-did-not-happen-even-on-the-second-day-jind-news-c-199-1-sroh1009-115516-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दूसरे दिन भी नहीं हुई गेहूं खरीद की मंगल शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दूसरे दिन भी नहीं हुई गेहूं खरीद की मंगल शुरुआत
Tue, 09 Apr 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
09जेएनडी29: अनाज मंडी में गेहूं की लगी ढेरी। संवाद।
जींद। अनाज मंडी में सोमवार को गेहूं बिकने के लिए आया था, मगर मंगलवार को नहीं आया। सोमवार को मंडी में आए गेहूं में नमी अधिक होने के कारण दूसरे दिन भी नहीं बिक सका। सोमवार को आए गेहूं में नमी की मात्रा 30 प्रतिशत से अधिक थी, लेकिन मंगलवार को भी नमी की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक मिली। इसके कारण खरीद एजेंसियों ने गेहूं नहीं खरीदा।
सोमवार को मंडी में लगभग सवा दो सौ क्विंटल गेहूं आया था, लेकिन इसमें नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण मंडी में सूखने के लिए डाल दिया गया। इसके बाद मार्केट कमेटी सचिव व खरीद एजेंसियों ने किसानों से आग्रह किया था कि वह मंडी में गेहूं को सुखाकर लाएं, ताकि उसे बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके बाद मंगलवार को एकाध ही ढेरी गेहूं की आई। इसमें भी नमी की मात्रा ज्यादा मिली। इसके कारण मंडी में गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। फिलहाल गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण चार से पांच दिन खरीद शुरू करने में दिक्कत होगी। गेहूं के पकने में लग रहे समय के कारण इस सप्ताह के अंत में खरीद होने की संभावना है।
अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया है कि गेहूं के पक जाने के बाद ही गटवाएं। कच्चे गेहूं की कटाई करवाने पर किसानों को ही नुकसान होगा। अगर गेहूं में नमी अधिक होगी तो किसानों को मंडी में इंतजार करना पड़ेगा और उसकी क्वालिटी भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
अभी गेहूं में नमी की मात्रा अधिक है। इससे गेहूं नहीं बिक पा रहा है। किसान गेहूं सुखा कर लाएं, ताकि वह बिक सके। सरकार ने 12 प्रतिशत से अधिक नमी का गेहूं नहीं खरने का आदेश जारी किया है। -संजीव कुमार, मार्केट कमेटी सचिव, जींद।