{"_id":"6237784e784ce95d7f3946c4","slug":"attacked-the-family-with-sticks-and-rods-jind-news-rtk641581735","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-रॉड से परिवार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-रॉड से परिवार पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सेक्टर-11 में घर के बाहर बने रैंप से सीमेंट उखाड़ने के विवाद में परिवार पर लाठी-रॉड से हमला किया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शहर के सेक्टर-11 निवासी लाभ सिंह ने दी शिकायत में बताया कि 17 मार्च को वह पत्नी बिमला देवी और बेटे विवेक के साथ घर पर था। उन्होंने मकान के आगे बने रैप की सीमेंट से मरम्मत करवाई थी। आरोप है कि पड़ोसी महिला राजबाला ने पेचकस से सीमेंट को उखाड़ दिया। जब उसके बेटे विनय ने विरोध किया तो वह गाली गलौज करने ली। फिर राजबाला ने पेचकस से उसके बेटे पर हमला कर दिया। उसे जगह चोटें आईं। जब उन्होंने विरोध किया तो राजबाला का पति कृष्ण और उसका बेटा अजय ने लाठी और रॉड उन पर हमला कर दिया। परिवार की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने राजबाला, कृष्ण और अजय के खिलाफ हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।