फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attack on three including a young man who went to pick up his wife in Lohchab village

Jind News: लोहचब गांव में पत्नी को लेने गए युवक समेत तीन पर हमला

Wed, 02 Oct 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 02 Oct 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Attack on three including a young man who went to pick up his wife in Lohchab village
जींद। लोहचब गांव में पत्नी को लेने गए युवक, उसकी पत्नी तथा सास पर रिश्ते के चाचा ससुर ने समझौते के बहाने परिजनों के साथ हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने घायल पक्ष की शिकायत पर 20 लोगों के खिलाफ मारपीट करने, तोड़फोड़ करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव अशरफगढ़ निवासी विनय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी लगभग पांच महीने पहले गांव लोहचब निवासी सुनील की बेटी सलोनी से हुई थी। उसके ससुर सुनील की वर्ष 2023 में हादसे में मौत हो गई थी। इसकी मौत के बाद क्लेम राशि उसके ससुराल पक्ष के लोगों को मिली थी। इसमें उसके चाचा ससुर अशोक ने धोखाधड़ी किया था। इस बात की जानकारी मिलने पर उसने विरोध किया था। इससे अशोक व उसके परिजन उससे रंजिश रखने लगे। रविवार को वह अपनी की पत्नी को लेने ससुराल गया हुआ था। देर सायं को समझौता करने के बहाने अशोक परिवार उनके घर में आ गया और हमला कर दिया। इसमें उसे, उसकी पत्नी सलोनी तथा सास रीना को काफी चोटें आई। आरोपियों ने गली में खड़ी गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की। सदर थाना पुलिस ने विनय की शिकायत पर अशोक, पुनित, विक्की, अंजली, काजल, नीता, रोमा, राजू, मिता, गोदारा समेत 20 लोगों के खिलाफ घर में घुस कर हमला करने, तोड़फोड़ करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed