फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attack on property dealer, two accused of attempt to murder arrested

Jind News: प्रॉपर्टी डीलर पर हमला, हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 05 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Attack on property dealer, two accused of attempt to murder arrested
जींद। विद्यापीठ मार्ग पर प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिशनपुरा निवासी विकास उर्फ भोकर व रामकली निवासी वीरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रूपगढ़ गांव निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कार्यालय में बैठा हुआ था। उसी दौरान दर्जनभर युवक तेजधार हथियार और बिंडों लेकर उनके कार्यालय मे घुस गए और हमला कर दिया। उन्होंने कार्यालय में तोड़फोड़ की। हमलावरों ने गल्ले में रखे पौने दो लाख रुपये भी लूटने के साथ उसके दोस्त आ असलहा छीनने का प्रयास किया। बचाव में हवाई फायरिंग करने पर गोली उनके दोस्त हरपाल को जा लगी। आसपास के दुकानदारों को एकजुट होते देख आरोपी फरार हो गए थे। एएसआई नवजीत ने बताया कि बिशनपुरा निवासी विकास उर्फ भोकर व रामकली निवासी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed