फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Assembly elections... there was some fighting and somewhere there was harmony.

Jind News: विधानसभा चुनाव... कही हुई लड़ाई तो कहीं दिखा सद्भाव

Sun, 06 Oct 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 06 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections... there was some fighting and somewhere there was harmony.
मतगणना केंद्रों पर ईवीएम जमा करवाते अ​धिकारी। संवाद
जींद। जिले में छिटपुट घटना को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। पांचों विधानसभा सीट पर 2019 व 2014 के मुकाबले 2024 में कम मतदान हुआ। 2019 में जिले में 72.88 प्रतिशत और 2014 में 72 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार कुल मतदान 71.8 प्रतिशत रहा। सबसे कम जींद विधानसभा क्षेत्र में 65.6 और सबसे अधिक जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 74.6 प्रतिशत मतदान हुआ। अकालगढ़ और अनूपगढ़ में झड़प के अलावा बाकी जगह पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जुलाना विधानसभा क्षेत्र में हुए बंपर मतदान से कांग्रेस प्रत्याशी ओलंपियन विनेश फोगाट को इसका फायदा मिलते हुए दिखाई दे रहा है। जींद में कम मतदान होना कांग्रेस प्रत्याशी महावीर गुप्ता के लिए खतरे की घंटी नजर आ रहा है। सबसे कम मार्जिन की सीट जींद विधानसभा क्षेत्र ही होगी। यहां से तीन से चार हजार वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी महावीर गुप्ता या फिर भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिड्ढा जीत सकते हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया था। सुबह से ही मतदाता वोट डालने के लिए घरों से निकलने लगे थे। सुबह 7 बजने से पहले ही मतदाताओं की लाइन लग गई थी। इसके बाद मतदान ने गति पकड़ी और एक बजे तक 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। दोपहर बाद मतदान की गति कुछ धीमी रही। कुछ मतदान केंद्रों पर छह बजे के बाद भी मतदाता लाइन में लगे हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 10 लाख 27 हजार 123 मतदाताओं में से 71.8 प्रतिशत ने अपना निर्णय दे दिया है। यह निर्णय अब ईवीएम में बंद हो गया है, जो 8 अक्तूबर को खुलेगा। उसके बाद ही जनता जनार्दन के निर्णय का पता चलेगा। अभी तक मिले रुझानों के अनुसार जुलाना, सफीदों व उचाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मजबूत दिखाई दे रहे हैं। नरवाना विधानसभा क्षेत्र से इनेलो की जीत हो सकती है। जींद विधानसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम काफी नजदीक का रहेगा। यहां से भाजपा के डॉ. कृष्ण मिड्ढा या फिर कांग्रेस के महावीर गुप्ता में से कोई भी जीत सकता है।
1036 पोलिंग पार्टियों ने करवाया मतदान
जिले में कुल 1036 पोलिंग पार्टियों ने मतदान में भाग लिया। जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 400 पोलिंग अधिकारी, जिनमें 200 पीओ और 200 एपीओ तैनात रहे। सफीदों विधानसभा में 392 पोलिंग अधिकारी थे, जिनमें 196 पीओ ओर 196 एपीओ तैनात रहे। जींद विधानसभा क्षेत्र में 384 पोलिंग अधिकारी तैनात रहे, जिनमें 192 पीओ ओर 192 एपीओ रहे। उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में 446 पोलिंग अधिकारी थे। इनमें 223 पीओ और 223 एपीओ थे। नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 450 पोलिंग अधिकारी तैनात रहे। इनमें 225 पीओ और 225 एपीओ थे।
युवा से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह
मतदान शुरू होते ही लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बुजुर्ग से लेकर युवा तक सभी में दिनभर उत्साह रहा। दोपहर एक बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। इसके बाद तीन बजे तक मतदान की गति में कुछ कमी आई। चार बजे के बाद फिर से मतदान ने गति पकड़ी। शाम छह बजे के बाद भी कुछ मतदान केंद्रों के बाहर लाइन लगी रही।
1036 पोलिंग बूथों पर हुआ मतदान
मतदान करवाने के लिए जिले में कुल 1036 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 200, सफीदों विधानसभा क्षेत्र में 196, जींद में 192, उचाना कलां में 223 और नरवाना में 225 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।

अब यहां होगी मतगणना
जींद जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रा के मतों की गिनती जींद में ही होगी, इसलिए सभी ईवीएम जींद में ही जमा करवाई गई हैं। जुलाना विधानसभा क्षेत्र की मतगणना अर्जुन स्टेडियम के कुश्ती हॉल में होगी। सफीदों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना अर्जुन स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में होगी। जींद विधानसभा क्षेत्र की मतगणना अर्जुन स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में होगी। उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय महिला महाविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में होगी। नरवाना विधानसभा क्षेत्र की मतगणना हिंदू कन्या महाविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में होगी। सभी ईवीएम को इन्हीं मतगणना केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करवाया गया है।
जींद विधानसभा क्षेत्र में मतदान
2024- 65.6
2019 - 66.70
2014 - 75.83

जुलाना विधानसभा क्षेत्र
2024 - 74.6
2019 - 73.10

2014 - 77.25

सफीदों विधानसभा क्षेत्र
2024 - 74.00
2019 - 75.90

2014 - 81.96


उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र
2024 - 74.3
2019 - 75.60

2014 - 85.12


नरवाना विधानसभा क्षेत्र
2024 - 70.6
2019 - 73.10
2014 - 81.90

मतगणना केंद्रों पर ईवीएम जमा करवाते अधिकारी। संवाद

मतगणना केंद्रों पर ईवीएम जमा करवाते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed