फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Asha workers burnt the effigy of the health minister

Jind News: आशा कार्यकर्ताओं ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

Thu, 21 Sep 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 21 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Asha workers burnt the effigy of the health minister
21जेएनडी21: लघु सचिवालय के बाहर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंकते हुए आशा वर्कर व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। आशा कार्यकर्ताओं ने वीरवार को लघु सचिवालय के सामने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हड़ताल के डेढ़ माह बीत चुके हैं लेकिन उनसे किसी नेता ने बातचीत नहीं की।

वीरवार को धरने की अध्यक्षता यूनियन की नेता मंजू और संचालन जिला सचिव राजबाला ने किया। सचिव राजबाला ने बताया कि वर्ष 2018 के बाद आशा वर्करों का मानदेय एक पैसा भी नहीं बढ़ाया गया है। जबकि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इससे आशा वर्करों में भारी रोष है। सरकार की हठधर्मिता से आम जनता को होने वाले नुकसान से प्रदेश सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा लेकिन आशा वर्कर भी अपनी मांगों से पीछे हटने वाली नहीं है। जब तक आशा वर्करों को पक्के कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता या न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये मासिक नहीं किया जाता तब तक आशा वर्करों की हड़ताल जारी रहेगी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य सचिव आजाद पांचाल व सीआईटीयू जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि एक तरफ संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात केंद्र सरकार कर रही है और दूसरी तरफ महिलाओं को सडक़ पर बैठा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed