Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Aryan and Nitin secured first place in the 'Know India' competition.

Jind News: भारत को जानो प्रतियोगिता में आर्यन और नीतिन ने पाया पहला स्थान

Wed, 04 Nov 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Aryan and Nitin secured first place in the 'Know India' competition.
फोटो 7 नरवाना। प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्या सुनीता मोर। स्रोत संस्थान।
नरवाना। भारत को जानो प्रतियोगिता में जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जूनियर वर्ग में आर्यन और नीतिन ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंकों के अंतर से हराकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में खुशी और काजल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय पहुंचने पर चारों विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय संचालक प्रदीप गोयत ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति और महापुरुषों के बारे में जानने का अवसर मिलता है। साथ ही उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्य सुनीता मोर ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed