फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arun Chandra Maharaj is spreading the message of staying away from vices and drug addiction.

Jind News: अरुण चंद्र महाराज लोगों को बुराईयों, नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे

Wed, 28 Jan 2026 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Arun Chandra Maharaj is spreading the message of staying away from vices and drug addiction.
27जेएनडी19-अरूण चंद्र महाराज के दर्शन करने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली। स्रोत शह
जींद। अरुण चंद्र महाराज चातुर्मास से पहले धर्म का प्रचार कर लोगों को भगवान महावीर स्वामी का जीओ और जीने दो, बुराईयों, नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

उचाना, नरवाना, टोहाना के आस-पास के क्षेत्र में वो जाकर धर्म का प्रचार कर रहे हैं। धर्म का प्रचार हो साधु, संतों के रहने के लिए गांव में भवन हो। इसको लेकर भी राम श्याम महावीर जैन आश्रम जैन संत की प्रेरणा से बन रहे हैं। अब तक मखंड, बिठमड़ा गांव में बन चुके हैं तो नरवाना के कालवन, धमतान में कार्य चल रहा है। 28 को बनभौरी में इसको लेकर शुभ मुर्हूत होगा। यहां पर अरुण चंद्र महाराज के शिष्य अभिषेक मुनि पहुंचेंगे। काकड़ोद गांव में भी रामश्याम महावीर जैन आश्रम बनेगा।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सोनीपत से स्पेशल दनौदा की तरफ विहार कर रहे अरुण चंद्र महाराज के दर्शन का लाभ लेने पहुंचे। उत्तर भारत के प्रमुख जैन संतों में गुरु अरूण चंद्र महाराज हैं। जिस तरह से बिना चातुर्मास जो भीड़ अरुण चंद्र महाराज के प्रवचनों में उमड़ रही है वो कमाल है। दनौदा के रास्ते सुरेवाला, उकलाना से होते हुए टोहाना आने वाले दिनों में गुरु अरूण चंद्र महाराज पहुंचेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवक वीरेंद्र करसिंधु, सुभाष कापड़ो, सज्जन जैन, विकास काला, शीलू बुडायन ने कहा कि गुरु अरुण चंद्र महाराज जिस क्षेत्र में जा रहे हैं वो क्षेत्र सौभाग्शाली है। जैन संत के चरण क्षेत्र में पड़ते हैं तो वो क्षेत्र समृद्धि, तरक्की के पथ पर अग्रसर होता है।

वहीं जैन संत की प्रेरणा से भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कसूहन गांव में पक्षी आश्रम बनाने की घोषणा की। उचाना में नगर पालिका चेयरमैन विकास काला नगर पालिका के माध्यम से गुरु सुदर्शन द्वार, अलग-अलग जगहों पर राम श्याम महावीर जैन पक्षी आश्रम बनवाएंगे। ऐसे की नरवाना में गुरु सुदर्शन द्वार बनाने की घोषणा कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने की जो नरवाना शहर में बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed