{"_id":"6980f1c2c819020cfd012085","slug":"arti-and-kafi-came-first-in-the-quiz-competition-jind-news-c-199-1-sroh1009-147911-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरती और काफी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरती और काफी प्रथम
विज्ञापन
02जेएनडी28: राजकीय महाविद्यालय अलेवा में प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय अलेवा में महिला प्रकोष्ठ ने प्राचार्य मुनीष कुमार के निर्देशानुसार उप प्राचार्या सुनीता दुग्गल की अध्यक्षता में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. सुनेत रानी ने किया।
प्रतियोगिता में महिला सशक्तीकरण, लिंग संवेदनशीलता, महिला स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, महिला विकास, व्यक्तित्व विकास, संतुलित आहार, योग आदि से संबंधित प्रश्र पूछे गए। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में टीम एफ से आरती और काफी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम सी से सोनल, सलमा ने दूसरा और टीम डी से प्रिया और अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उप प्राचार्या सुनीता दुग्गल ने बताया कि शिक्षा और जागरूकता ही महिला सशक्तीकरण की पहली सीढ़ी है। डॉ. सुनेत रानी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में करवाते रहते हैं। इससे छात्राओं में जागरूकता बढ़ती है और उनके चहुंमुखी विकास में सहायक होता है। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. मनोज का सहयोग रहा।