{"_id":"6a1347d895a699927c0ffb14","slug":"art-teacher-accused-of-molesting-female-students-at-school-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-153950-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोपी कला अध्यापक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोपी कला अध्यापक गिरफ्तार
विज्ञापन
25जेएनडी02-आरोपी संजय अरोड़ा
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के हाई स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपी कला अध्यापक संजय अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।
गांव के एक व्यक्ति ने 21 मई को एफआईआर में बताया कि स्कूल में कला अध्यापक संजय अरोड़ा पिछले एक सप्ताह से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा है।
स्कूल की महिला कर्मचारी ने भी कला अध्यापक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। महिला कर्मचारी से आरोपी दुर्व्यवहार कर चुका है। महिला कर्मचारी ने शिकायत में बताया कि 20 मई दोपहर को आठवीं कक्षा की कुछ लड़कियां रो रही थी। जब वह कक्षा में पहुंची तो आरोपी उनकी वीडियो बनाने लगा। इसके बाद उसने हाथापाई की जिससे उनकी चूड़ियां भी टूट गई थी।
प्रभारी आशीष ने बताया कि मामले में आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।
आरोपी की पत्नी ने डिप्टी स्पीकर से लगाई गुहार
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा शनिवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान आरोपी की पत्नी भी पहुंच गई। उन्होंने इस मामले में अपने पति को बेकसूर बताया। उन्होंने गुहार लगाई कि उनके पति के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करवाई जाए।