{"_id":"6619868a89ecda69410213e4","slug":"arrival-of-wheat-increased-pace-of-procurement-slowed-down-jind-news-c-199-1-sroh1007-115640-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गेहूं की आवक हुई तेज, खरीद की रफ्तार सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गेहूं की आवक हुई तेज, खरीद की रफ्तार सुस्त
Sat, 13 Apr 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी13: जुलाना की नई अनाजमंडी में गेहूं की खरीद करते हुए। संवाद
जींद। अनाज मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ गई है, मगर खरीद बहुत कम हो रही है। इससे मंडियों में गेहूं की ढेरियां बढ़ने लगी हैं। यदि खरीद की रफ्तार इसी तरह कछुआ चाल से होती रही तो मंडियों में गेहूं डालने के लिए जगह नहीं बचेगी। खरीद कम होने कारण नमी की मात्रा अधिक होना बताया जा रहा है। वहीं पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी में आढ़त के नाम पर किसानों का डेढ़ किलोग्राम प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं काटा जा रहा है।
खतरा बनकर मंडरा रहे मौसम के बीच जिले की अनाज मंडियों में गेहूं खरीद का कार्य भी शुरू हो गया है। गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा होने से उसकी खरीद नहीं हो पा रही है। सरकारी आदेश के दस दिन बाद गेहूं खरीद का कार्य शुरू हो पाया है। शुक्रवार को जींद अनाज मंडी में एक हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया है, जबकि 13 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है।
नरवाना, उचाना, पिल्लूखेड़ा, सफीदों, अलेवा तथा नगूरां में गेहूं खरीद का कार्य वीरवार को शुरू हो गया था। यहां पर डेढ़ लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं खरीदा जा चुका है, वहीं मौसम विभाग ने 13 से 15 अप्रैल तक अलर्ट जारी कर बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम का मिजाज गर्म होने के साथ गेहूं की कटाई तथा कढ़ाई ने रफ्तार पकड़ ली है। इससे आवक में भी तेजी आई है, लेकिन नमी अधिक होने की वजह से खरीद संभव नहीं हो पा रही है। खरीद एजेंसियों के साथ किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं खुले में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आढ़ती सतर्क
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार से सोमवार तक बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है, जबकि गेहूं कटाई तथा कढ़ाई का कार्य भी रफ्तार पकड़ रहा है। कंबाइन से गेहूं निकालने की वजह से मंडियों में गेहूं की आवक तेज हो गई है, मगर इसमें नमी ज्यादा है। अगर बारिश हो गई तो मंडी में पड़ा गेहूं भीग सकता है। इससे गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने सभी आढ़तियों को दिशानिर्देश दिए हैं कि मौसम को देखते हुए तिरपाल आदि का प्रबंध पूरा रखें। साथ ही किसानों से अपील की कि वह मौसम के मिजाज को ध्यान में रखकर गेहूं की कटाई करें।
आज आंशिक बादल छाने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। 13 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे और 14 व 15 अप्रैल को हवा कि गति कुछ तेज होने के साथ बूंदाबांदी व बारिश हो सकती है । किसानों को भी कृषि से संंबंधित कार्य मौसम को ध्यान में रखकर करना चाहिए । इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी।
वीरवार तक 13114 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद
वीरवार शाम तक जिले की अनाज मंडियों में 13114 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। नगूरां की अनाज मंडी में 160 क्विंटल, नरवाना में 258, पिल्लूखेड़ा में चार हजार, सफीदों में 4636 क्विंटल, उचाना में 1700 तथा अलेवा में 2360 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
पिल्लूखेड़ा में डेढ़ किलोग्राम प्रति क्विंटल का कट रहे कांटा
पिल्लूखेड़ा की अनाज मंडी में आढ़ती किसानों को चूना लगा रहे हैं। सभी आढ़तियों ने एक राय करके एक क्विंटल गेहूं की खरीद पर डेढ़ किलोग्राम गेहूं काटने का निर्णय लिया है, इसलिए किसानों को 34 रुपये प्रति क्विंटल का घाटा हो रहा है। एक आढ़ती ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यह पिछले साल से आढ़ती यूनियन ने फैसला लिया हुआ है, इसलिए किसान आढ़तियों के आगे बेबस हैं।
वर्जनगेहूं खरीद का कार्य शुरू हो गया है। गेहूं में अभी नमी ज्यादा है। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया हुआ है। आढ़तियों को दिशानिर्देश दिए गए हैं। किसान अपनी फसल को सुखाकर तथा साफ करके लाएं। किसानों के लिए मंडी में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। -संजीव जांगड़ा, सचिव मार्केट कमेटी, जींद।
वर्जनपिल्लूखेड़ा मंडी में यदि आढ़ती डेढ़ किलोग्राम गेहूं काट रहे हैं तो यह गलत है। किसानों की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी।