फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arrested for raping a girl on the pretext of marriage

Jind News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 01 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Arrested for raping a girl on the pretext of marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी पिपलथा निवासी अजय को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया है।


सदर थाना नरवाना क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव पिपलथा निवासी अजय ने उसे शादी का झांसा देकर उसे प्यार में फांस लिया। 27 फरवरी को अजय उसे नरवाना के होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अजय ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। उसने शादी के लिए दबाव डाला तो उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी की जानकार प्रवीण देवी तथा सुमन ने उसे घटना के बारे में बताने तथा शिकायत करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अजय, प्रवीण देवी तथा सुमन के खिलाफ यौन शोषण करने, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी सुमन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पिपलथा गांव निवासी अजय को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed