फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arrested for blocking the way and shooting with a sharp weapon

रास्ता रोककर गोली मारने और तेजधार हथियार से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Jul 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Arrested for blocking the way and shooting with a sharp weapon
बरसोला गांव में 6 जुलाई की रात को बाइक सवार युवकों का रास्ता रोककर जान से मारने की नीयत से गोली मारने और तेजधार हथियार से हमला कर घायल करने के आरोपी गांव के ही प्रदीप उर्फ दीपड़ को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बरसोला निवासी सुनील ने बताया था कि वह सोमवार देर रात सितेंद्र, सुमित और भूपेंद्र के साथ रजवाहे पर नहाने के लिए गया था। जब वह लगभग 10 बजे बाइक पर सवार होकर वापस सुमित के घर के सामने पहुंचा तो एक कार आकर रुकी और उसमें से जयदीप, सुरजा, रोहित, प्रदीप, दर्शन और प्रदीप उतरे। इनका चार दिन पहले उसके भाई अनूप के साथ तीर्थ की खुदाई को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश के चलते जयदीप उर्फ बटवा ने अपने हाथ में लिए हुए पिस्तौल से सितेंद्र के पेट में गोली मार दी थी। सुरजा तथा रोहित ने उस पर तेजधार हथियार से वार कर घायल कर दिया था। इसके बाद दर्शन ने सितेंद्र पर तेजधार हथियार से फिर वार किया था। झगड़े का शोर सुनकर मौके पर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। जांच अधिकारी एसआई आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बरसोला गांव निवासी प्रदीप उर्फ दीपड़ को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed