फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arope truck driver arrested for hitting bike rider with oil pumped at petrol pump

पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गए बाइक सवार को टक्कर मारने का अरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

Fri, 05 Mar 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Arope truck driver arrested for hitting bike rider with oil pumped at petrol pump
नगूरां पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गए बाइक सवार को ट्रक से टक्कर मारकर घायल करने के आरोपी चालक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नाडवा बिशनपुर निवासी रविकांत को अलेवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में डाहौला निवासी कर्मबीर ने बताया कि वह तीन मार्च को अपने भाई बलिंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर नगूरां गया हुआ था। जब वह लौट रहा था एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए चला गया। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक का टायर उसकी टांगों के ऊपर से गुजर गया। इसी दौरान उसके भाई बलिंद्र ने उसे नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया, मगर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed