फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arjun Stadium team defeated Bibipur to win the title.

Jind News: अर्जुन स्टेडियम की टीम ने बीबीपुर को हरा जीता खिताब

Fri, 02 Oct 2026 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Arjun Stadium team defeated Bibipur to win the title.
फोटो 01जेएनडी23-अर्जुन स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए नप चेय - फोटो : Archive
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को अर्जुन स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने मैदान पर दमखम दिखाया। हैंडबॉल के फाइनल में अर्जुन स्टेडियम जींद की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कबड्डी में भी अर्जुन स्टेडियम की टीम ने राजीव गांधी स्टेडियम ईगराह को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को अर्जुन स्टेडियम में नमो हरियाणा, नशा मुक्त हरियाणा संदेश को लेकर खेल प्रतियोगिता हुई। नगर परिषद जींद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने मुख्य अतिथि के तौर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और टीम भावना विकसित करते हैं। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि नियमित खेल गतिविधियां युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed