फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Apply for sports nurseries by 31st

Jind News: 31 तक खेल नर्सरियों के लिए करें आवेदन

Thu, 27 Mar 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Apply for sports nurseries by 31st
जींद। खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरियों की रेटिंग और खिलाड़ियों का डाटा अपडेशन कार्य किया जाता है। इसके आधार पर हर साल जिले में खेल नर्सरियां अलॉट होती हैं।
विज्ञापन

खेल नर्सरी खोलने के इच्छुक व्यक्तियों से विभाग ने पहले 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जिसकी तारीख को बढ़ाकर अब 31 मार्च तक कर दिया गया है।
अब तक विभाग के पास 234 आवेदन आए हैं, जिसमें से 208 निजी और 26 खेल विभाग की नर्सरियों के आवेदन शामिल हैं। साथ ही खेल नर्सरियों की जांच का कार्य चल रहा है। अब तक 150 नर्सरियों की जांच हो चुकी है। नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों का सत्र अप्रैल माह में शुरू होगा। इससे पहले विभाग की ओर से खिलाड़ियों की शारीरिक जांच के लिए ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें पास होने वाले खिलाड़ियों को ही दाखिला दिया जाएगा। एक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पिछले साल जिले में 82 खेल नर्सरियां अलॉट हुई थी।
विज्ञापन

यहां हर साल नर्सरी और खिलाड़ियों का डाटा अपडेट किया जाता है। अप्रैल माह से खेल सत्र शुरू होता है। इच्छुक नर्सरी संचालक 31 मार्च तक हरियाणा खेल विभाग की साइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला के खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धि, गतिविधि और हाजिरी आदि के अनुसार ग्रेड दिए जाएंगे। नर्सरियों में सुविधाओं और कोच की उपस्थिति के अनुसार ग्रेड दिए गए जाएंगे। फरवरी माह में हरियाणा खेल विभाग की ओर से सभी जिलों से खेल नर्सरियों का डाटा और खिलाड़ियों का डाटा मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत खिलाड़ियों और नर्सरियों को ग्रेड दिए गए जाएंगे। वहीं खिलाड़ियों का डाटा रिन्यू होगा और नर्सरियों में भी खेल सुविधाओं की जांच की जाएगी। प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed