{"_id":"65e616f9cf91b7df72041934","slug":"apply-for-haryana-sports-equipment-provision-scheme-by-31st-jind-news-c-199-1-jnd1001-113873-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना के लिए 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना के लिए 31 तक करें आवेदन
Tue, 05 Mar 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में विभिन्न प्रकार के खेलों को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हरियाणा सरकार ने खेल उपकरण प्रावधान योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों को अनुदान पर विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 यानी 31 मार्च 2024 के दौरान मान्य रहेगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के गेम प्लान से जिले में विभिन्न प्रकार के खेलों को बढ़ावा मिलेगा। इससे युवाओं को खेल का सामान आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि वही ग्राम पंचायतें और शहरी स्थानीय निकाय इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र होंगे, जहां खेल के मैदान के लिए उचित खेल का मैदान (एफओपी) उपलब्ध होगा। हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना के तहत वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो और क्रिकेट के खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। खेल विभाग की ओर से कुछ पंचायतों को यह सामान दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आवेदन निर्धारित प्रपत्र में नेहरू स्टेडियम परिसर स्थित जिला खेल पदाधिकारी के कार्यालय में जमा किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का रिकॉर्ड बनाए गए रजिस्टर में क्रमानुसार दर्ज किया जाएगा। आवेदन किसी भी कार्य दिवस पर जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये आवेदन नगर निगम या नगर परिषद के मामले में नगर पार्षद या सलाहकार की ओर से जमा किए जाएंगे। आवेदन के साथ खेल के मैदान की नवीनतम तस्वीरें संलग्न करनी होंगी, जिसमें चित्र पर तारीख और स्थान का उल्लेख होना जरूरी है।