{"_id":"6aab002c366205203d0993c5","slug":"applications-invited-for-private-bus-permits-on-35-rural-routes-jind-news-c-199-1-sroh1006-160394-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 35 ग्रामीण रूटों पर निजी बस परमिट के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 35 ग्रामीण रूटों पर निजी बस परमिट के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी21-बस अड्डा जींद, जहां से विभिन्न रूटों पर निजी बसों को चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
जींद। संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत जिले के 35 ग्रामीण रूटों पर निजी बसों को स्टेज कैरिज परमिट देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले 15 दिनों में 125 आवेदन आ चुके हैं। परमिट के लिए आवेदन 30 सितंबर तक लिए जाएंगे।
आवेदकों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा करने के साथ 25 हजार रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस भी जमा करवानी होगी। आवेदन के साथ आवश्यक जानकारी प्रपत्र-1 में देनी होगी। आवेदक किसी भी कार्य दिवस में जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर आवेदन जमा करवा सकते हैं।
जिला परिवहन अधिकारी की ओर से आवेदनों को प्राप्त करने, प्रोसेस करने और उनकी जांच-पड़ताल के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इसमें एडीटीओ, एमवीओ, टीआई, टीएसआई तथा जरूरत के अनुसार ऑपरेटर व अन्य सहयोगी स्टाफ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
समिति द्वारा प्राप्त और जांचे गए आवेदनों का पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। इस पर समिति के सदस्यों के हस्ताक्षर के साथ संबंधित डीटीओ एवं सह-सचिव, आरटीए के काउंटर हस्ताक्षर होंगे। फिलहाल जिले में परिवहन समिति की 162 बसें विभिन्न रूटों पर चल रही हैं।
इन रूटों पर मांगे गए हैं आवेदन
नए रूटों में पिल्लूखेड़ा-रोहतक वाया धड़ौली, ललितखेड़ा, नंदगढ़, लिजवाना, जुलाना, लाखनमाजरा, जींद-हांसी वाया ईक्कस, रामराय, गुलकनी, राजथल, नारनौंद, नरवाना-नारनौंद वाया उचाना कलां, भौगरा, बुडायन, कापड़ो, खेड़ी चौपटा, राखी तथा नरवाना-जींद वाया डूमरखां, सफाखेड़ी, उचाना कलां, खटकड़, झांझ सहित अन्य रूट शामिल हैं।
वर्जन
35 रूटों पर 30 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। अब तक 125 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसके बाद परमिट देने की आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -बलजीत सिंह, निरीक्षक, आरटीए कार्यालय जींद