फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Applications for Ambedkar Scholarship will be open till 31st

Jind News: आंबेडकर छात्रवृत्ति के 31 तक होंगे आवेदन

Sun, 28 Jan 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Applications for Ambedkar Scholarship will be open till 31st
जींद। डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग, विमुक्त जाति, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जाति और टपरीवास जाति एवं सामान्य वर्ग के छात्र छात्रवृत्ति लेने के लिए 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अंतिम तारीख 31 जनवरी निर्धारित की है। योजना के तहत विभाग के पास अब तक 5200 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। विभाग ने 4283 विद्यार्थियों के खातों में तीन करोड़ 43 लाख 84 हजार रुपये की राशि भेज दी है, जबकि 309 आवेदनों को रद्द कर दिया था। अन्य आवेदनों की जांच जारी है। विभाग ने पत्रों के माध्यम से आवेदनकर्ताओं को जो अधूरे कागजात हैं, उनको पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जाति, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जाति और टपरीवास समेत सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की भावना को प्रोत्साहित करने लिए योजना शुरू की थी। जिला कल्याण विभाग अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। इससे पहले विद्यार्थी आवेदन करें अन्यथा उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed