{"_id":"68c465c6cb265a01530bdcb8","slug":"anuradha-was-the-winner-in-solo-dance-while-anjali-was-the-winner-in-haryanvi-traditional-dress-jind-news-c-199-1-jnd1002-140813-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एकल नृत्य में अनुराधा तो हरियाणवी पारंपरिक परिधान में अंजलि रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एकल नृत्य में अनुराधा तो हरियाणवी पारंपरिक परिधान में अंजलि रही अव्वल
Fri, 12 Sep 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
12जेएनडी21-प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम
- फोटो : credit
जींद। प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान एकल नृत्य में अनुराधा प्रथम, तमन्ना द्वितीय व विद्या तृतीय स्थान पर रही। हरियाणवी पारंपरिक परिधान में अंजलि ने प्रथम तन्नू ने द्वितीय व संजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली में पलक प्रथम, गरिमा द्वितीय व नीतु तृतीय स्थान पर रही।
पहले दिन छात्राओं ने गायन, भाषण, कविता, वाचन व चित्रकला जैसी गतिविधियों में भाग लिया। वहीं शुक्रवार को दूसरे दिन एकल नृत्य व सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति द्वारा सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया व मंच के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को जीवंत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य जय नारायण गहलावत ने की। वहीं सुषमा स्वराज सम्मान अवॉर्डी मंजू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। इसके अलावा जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विकास लोहान व समाजसेवी सुभाष ढिगाना ने सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
प्राचार्य जय नारायण गहलावत ने कहा कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता विद्यार्थियों के विश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। छात्राओं ने जिस उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया वह सराहनीय है। प्रतियोगिता के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।