फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ULLAAS exam was conducted at 55 centres, with 718 learners including 490 women taking part.

Jind News: 55 केंद्रों पर हुई उल्लास परीक्षा, 490 महिलाओं समेत 718 लर्नर्स हुए शामिल

Mon, 21 Sep 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
ULLAAS exam was conducted at 55 centres, with 718 learners including 490 women taking part.
फोटो 5 नरवाना। उल्लास परीक्षा में भाग लेते हुए  महिला एवं पुरुष। स्रोत विभाग।
नरवाना। रविवार को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत खंड नरवाना उल्लास परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। खंड के 55 परीक्षा केंद्रों पर कुल 718 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 228 पुरुष और 490 महिला लर्नर्स शामिल रहीं। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर विद्यालय स्टाफ सुबह से ही तैयार रहा। परीक्षा में शामिल होने को लेकर लर्नर्स में खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा देकर शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विकास गर्ग ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा सफलतापूर्वक करवाई गई। खंड नरवाना में सबसे अधिक परीक्षार्थियों की उपस्थिति पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नरवाना में रही। वहीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नरवाना के मनोविज्ञान प्रवक्ता अनिल कुमार ने एक ही विद्यालय से बड़ी संख्या में लर्नर्स को परीक्षा में शामिल करवाने में विशेष योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed