फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anti-Drug Rally Held in Danoda Kalan; Call Issued to Stay Away from Drugs

Jind News: दनौदा कलां में निकाली नशा मुक्ति रैली, नशे से दूर रहने का किया आह्वान

Sun, 31 May 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Anti-Drug Rally Held in Danoda Kalan; Call Issued to Stay Away from Drugs
31जेएनडी13: दनौदा में ब्रह्मा कुमारीज बहने नशा मुक्ति रैली निकालते हुए। स्रोत संस्थान।
नरवाना। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को गांव दनौदा कलां में ब्रह्मा कुमारीज की ओर से नशा मुक्ति रैली और प्रभात फेरी निकाली गई। रैली को सर्व जातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुबीर नैन और ब्रह्मा कुमारीज केंद्र प्रभारी बीके सीमा बहन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में शामिल महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने हाथों में नशा विरोधी बैनर लेकर दनौदा कलां और दनौदा खुर्द की गलियों में जागरूकता संदेश दिए। प्रतिभागियों ने नारे लगाकर लोगों को तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।
विज्ञापन

रैली का समापन सर्व जातीय बिनैण खाप के चबूतरे पर हुआ। वहीं यहां एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। खाप प्रधान रघुबीर नैन ने कहा कि नशा समाज और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। नशे की वजह से परिवारों का सामाजिक और आर्थिक ढांचा प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर नशे से दूर रहने का आह्वान किया। संस्था प्रभारी बीके सीमा बहन, डॉ. बीके साधु राम शर्मा, बीके पूजा बहन और बीके अश्वनी दीवान ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

बीके पूजा बहन ने सभी को नशा न करने की शपथ दिलाई। वहीं फलाहार हेल्थ कोच बीके अश्वनी दीवान ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बीमारियों से बचाव के लिए आहार में फलों व हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed