फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anti-corruption message given through songs, poems and street plays

Jind News: गीत, कविताएं और नुक्कड़ नाटक से दिया भ्रष्टाचार विरोधी संदेश

Wed, 08 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 08 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anti-corruption message given through songs, poems and street plays
08जेएनडी21-राजपुरा गांव में जागरूकता रैली निकालते हुए कंपनी सदस्य और स्टाफ। स्रोत संस्थान
जींद। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजपुरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सतर्कता और ईमानदारी पर आधारित गीत, कविताएं और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जिनसे भ्रष्टाचार विरोधी संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रसारित हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों से संवाद करते हुए पारदर्शिता व नैतिकता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। इसमें मुख्य अतिथि सतर्कता अधिकारी देवांग कुमार वोरा और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक आरएम पिंकी मित्तल ने शिरकत की। अध्यक्षता वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनदीप सिंह नैन ने की।
विज्ञापन

सत्र के बाद विद्यार्थियों ने गांव में एक जागरूकता रैली निकाली जिसमें उन्होंने ईमानदारी, सतर्कता और जवाबदेही के संदेशों वाले नारे लगाए। इसके बाद ग्राम पंचायत में बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें भ्रष्टाचार के विरुद्ध साझा प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब हर व्यक्ति अपने दायित्व को ईमानदारी से निभाए और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील गौतम, ग्राम सरपंच सरोज रानी, सरपंच प्रतिनिधि जयवीर सिंह लोहान, ललिता, बवनदीप, पवन, रघुबीर चहल, गुरजीत पाहवा, राहुल वशिष्ठ, रामबीर मौजूद रहे।

संस्कृति का निर्माण करता है अभियान
क्षेत्रीय प्रबंधक चंडीगढ़ पिंकी मित्तल ने कहा कि सतर्कता जागरूकता अभियान का उद्देश्य एक ऐसी संस्कृति का निर्माण करना है, जिसमें पारदर्शिता, विश्वास और जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी जाए। इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन प्रभावी होता है, क्योंकि यहां से जनमानस के बीच नैतिकता और ईमानदारी का संदेश गहराई से पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed