{"_id":"66eca006a3dfe30ff20bb3c4","slug":"another-accused-arrested-for-taking-rs-25-lakh-by-honeytrap-jind-news-c-199-1-sroh1009-123262-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हनीट्रैप में फंसाकर 25 लाख लेने का और एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हनीट्रैप में फंसाकर 25 लाख लेने का और एक आरोपी गिरफ्तार
Fri, 20 Sep 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
जींद। हनीट्रैप में फंसाकर 25 लाख रुपये मांगने के आरोपी को सीआईए नरवाना ने घसो कलां गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान घसो कलां निवासी विक्की के रूप में हुई है।
सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि 26 मई 2023 को कैथल जिले के चंदाना निवासी नरेंद्र कुमार ने शहर नरवाना थाना में शिकायत दी थी कि नरवाना की महिला गिरोह बनाकर उसे हनीट्रैप के मामले में फंसाकर 25 लाख रुपये मांग रही है। इस पर सीआईए ने टीम गठित कर छह लाख रुपये रुपये लेतेे हुए महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में विक्की फरार चल रहा था। अब सीआईए को सूचना मिली थी कि विक्की अपने गांव घसो कलां में आया हुआ है। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।