{"_id":"649735078b2c392c1d032268","slug":"anishs-murder-accused-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1007-1762-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अनीष की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अनीष की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 24 Jun 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। बस अड्डे ईगराह गांव निवासी अनीष की हत्या करने के मुख्य आरोपी बीबीपुर निवासी अंकित के पिता कृष्ण (58) को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हालांकि दो जून को शहर के पुराने बस अड्डे पर ईगराह निवासी अनीष की बीबीपुर गांव निवासी अंकित और श्रीराग खेड़ा निवासी संदीप ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में 22 दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसके चलते शुक्रवार को परिजनों ने एसपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। परिजनों के पुलिस के प्रति विरोध को देखते हुए डीएसपी रवि खुंडिया ने 24 घंटे में गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया था। इस मामले में पुलिस फिलहाल मुख्यारोपियों तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन हत्या के बाद बीबीपुर निवासी अंकित को शरण देने के आरोप में उसके पिता कृष्ण को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी को शरण देने के आरोप में बीबीपुर निवासी कृष्ण को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।