फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Animal fodder is being made due to paddy not being sold

Jind News: धान नहीं बिकने से बन रहा पशुओं का चारा

Fri, 25 Oct 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 25 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Animal fodder is being made due to paddy not being sold
24जेएनडी35: उचाना अनाजमंडी में धान की ढेरी पर लेटकर बेसहारा पशुओं से सुरक्षा करता किसान। संवाद
उचाना। मंडियों में आया धान समय पर नहीं बिकने की वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उचाना मंडी में एक तरफ धान नहीं बिक रहा है तो दूसरी तरफ ढेरियों में बेसहारा पशु मुंह मार रहे हैं। इसके लिए किसानों को खुद मंडी में धान की ढेरियों पर की रखवाली करनी पड़ रही है। मंडी में चौकीदार की लापरवाही ने किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन


उचाना मंडी में धान की आवक के साथ मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम है। यहां पर बेसहारा पशुओं का आतंक है। जिस तरह किसान खेत में फसल बचाने के लिए पशुओं के पीछे भागते हैं उसी तरह उनको मंडी में भी करना पड़ रहा है। दिन हो या रात किसानों को धान की ढेरी पर लेटकर पहरेदारी करनी पड़ती है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में आए बुडायन निवासी किसान ने बताया की मंडी में चौकीदार की सुविधा नहीं है। अगर चौकीदार लगाया भी गया है तो वह मंडी में बेसहारा पशुओं से धान को नहीं बचाता है। इसके कारण दिनभर मंडी में उनकी फसल बेसहारा पशुओं का चारा बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उचाना मंडी में लगाया गया है चौकीदार

मंडी में धान की सुरक्षा के लिए चौकीदार लगाया हुआ है। हो सकता है किसी काम से चौकीदार कहीं चला गया हो। इस दौरान बेसहारा पशु मंडी में घुसकर धान को खा रहे हों। चौकीदार को बेहतर तरीके से मंडी की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए जाएंगे। -संदीप कुमार, मार्केट कमेटी सचिव, उचाना मंडी।

24जेएनडी35: उचाना अनाजमंडी में धान की ढेरी पर लेटकर बेसहारा पशुओं से सुरक्षा करता किसान। संवाद

24जेएनडी35: उचाना अनाजमंडी में धान की ढेरी पर लेटकर बेसहारा पशुओं से सुरक्षा करता किसान। संवाद

24जेएनडी35: उचाना अनाजमंडी में धान की ढेरी पर लेटकर बेसहारा पशुओं से सुरक्षा करता किसान। संवाद

24जेएनडी35: उचाना अनाजमंडी में धान की ढेरी पर लेटकर बेसहारा पशुओं से सुरक्षा करता किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed