{"_id":"f54309171f5d70bc898ab5fb55c0437d","slug":"angry-chips-for-power-and-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी के लिए फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी के लिए फूटा गुस्सा
Jind
Updated Wed, 20 Aug 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली-पानी से परेशान पोली गांव के ग्रामीणों ने बस अड्डे पर जींद-रोहतक नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पिछले कई दिनों से बिजली गुल है। बिजली नहीं आने के चलते गांव में पानी की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है। इसके बारे में निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उनकी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
निगम के अधिकारियों की अनदेखी के चलते वह जाम लगाने पर मजबूर हो रहे हैं। जाम की सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र सिंह व बिजली निगम के जेई राम भगत मौके पर पहुंचे और उनकी समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। लगभग दो घंटे के बाद ग्रामीण जाम खोलने के लिए तैयार हुए।
जाम लगाने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई और राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पहले भी बिजली किल्लत को लेकर गांव पोली के ग्रामीणों द्वारा जींद रोहतक नेशनल हाईवे पर जाम लगा चुके हैं। इसी समस्या के चलतेे एक बार फिर ग्रामीणों को जींद रोहतक नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है उन्हें केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। बिजली की किल्लत के चलते उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पूरा दिन और रात बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन
अगर बिजली आती भी है तो नहीं के बराबर। इस कारण गांव में पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। जाम की सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र मौके पर पहुंच गए और जाम खोलने के लिए ग्रामीणों को समझाया, लेकिन ग्रामीण बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ गए।
बाद में बिजली निगम के जेई रामभगत शर्मा मौके पर पहुंचे और उनकी समस्या का जल्द समाधान का आश्वासन दिया। लगभग दो घंटे के बाद ग्रामीण जाम खोलने के लिए तैयार हुए।
ट्रांसफार्मर की कमी के चलते आ रही दिक्कत
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में ट्रांसफार्मर रखा गया है, लेकिन उस पर लोड ज्यादा हो जाता है। जब गांव में बिजली आती है तो अचानक फाल्ट आ जाता है और बिजली गुल हो जाती है। गांव में दूसरा ट्रांसफार्मर रखने का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है, लेकिन निगम न तो ट्रांसफार्मर रख रहा है और न ही उनकी कोई सुनवाई हो रही है। उनकी समस्या पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है इस कारण उन्होंने जाम लगाया है।