फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anger erupted over the dilapidated condition of the goldsmiths' market; a plea for a solution was filed through the CM Window.

Jind News: सुनार मार्केट की बदहाली पर फूटा गुस्सा सीएम विंडो में लगाई समाधान की गुहार

Thu, 01 Jan 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over the dilapidated condition of the goldsmiths' market; a plea for a solution was filed through the CM Window.
31जेएनडी14: सुनार मार्किट की गली में खड़ा पानी। स्रोत दुकानदार - फोटो : रिटायर्ड चिकित्सक का शव मिलने के बाद घ्रर के बाहर लगी भीड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर के आशरी गेट से प्राचीन हनुमान मंदिर तक जाने वाली सुनार मार्केट की गली इन दिनों बदहाली का शिकार है। खराब सीवरेज व्यवस्था और अधूरी सड़क निर्माण को लेकर शहरवासियों और दुकानदार का जीना दूभर हो गया है।

सुरेंद्र वर्मा और अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के जिला युवा अध्यक्ष राजेंद्र सोनी के नेतृत्व में नागरिकों ने अब समाधान के लिए सीएम विंडो पर गुहार लगाई है। उनका कहना है कि 17 दिसंबर को बुलडोजर से गली उखाड़ी गई थी लेकिन सीवरेज लाइन बिछाने में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन


पूनम गोयल और सुशील शर्मा और अन्य नागरिकों ने बताया कि पाइप बिना सीमेंट-बजरी और बिना लेवल के रात में बिछाए गए, जिससे गंदा पानी रिस रहा है और पूरी गली कीचड़ में तब्दील हो गई है। इस कारण 50 दुकानों का व्यापार ठप हो गया और दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कीचड़ और फिसलन के कारण बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे आए दिन चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा के संज्ञान लेने के बावजूद विभाग सुस्त बना हुआ है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सीवरेज दुरुस्त कर सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
इस अवसर पर दयानंद सोनी, अशोक वर्मा, विवेक गोयल और मनीष कुमार संजय, अशोक वर्मा, सूरज प्रकाश और महीपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed