फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anger among women of mother group over not getting wages

Jind News: मेहनताना न मिलने पर मदर ग्रुप की महिलाओं में रोष

Mon, 29 Jan 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 29 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Anger among women of mother group over not getting wages
29जेएनडी13: नगूरां गांव में रोष प्रकट करती मदर ग्रुप की महिलाएं। संवाद
अलेवा। लगभग एक साल से मेहनताना नहीं मिलने के चलते नगूरां आंगनबाड़ी केंद्र में काम करने वाली मदर ग्रुप की महिलाओं ने सोमवार को सरकार के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

नगूरां निवासी मदर ग्रुप की सुदेश, पूनम, बिमला, आशा, पूनम, सरोज, रामरति, प्रीति, ओमी, रतो, किरण, बीरो ने बताया कि वह काफी समय से आंगनबाड़ी केंद्रों पर मदर ग्रुप के रूप में काम कर रही हैं। मेहनताना के रूप में उनको प्रति बच्चा एक रुपये 60 पैसे मिलते हैं। इसमें सिलिंडर भरवाने से लेकर राशन पकाने तक उनका अपने घर से खर्चा होता है, लेकिन करीब एक साल से उनको मेहनताना के रूप में एक रुपया नहीं मिल रहा है। इससे उनको बच्चों का खाना बनाने के लिए सिलिंडर आदि भरवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा चुके है पर उनकी किसी सुनवाई नहीं हो रही है। महिलाओं ने विभाग के उच्चाधिकारियों से उनका मेहनताना दिलवाने की मांग की है, ताकि उनको बच्चों को खाना आदि बनाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


बजट का इंतजार : सीडीपीओ

महिला एवं बाल विकास विभाग अलेवा की सीडीपीओ रामरति ने बताया कि हेड ऑफिस पंचकूला से बजट नहीं मिलने के कारण मदर ग्रुप की महिलाओं को करीब एक साल से मेहनताना नहीं मिला है। इसके लिए अब बजट का इंतजार है। बजट आते ही उनको मेहनताना दे दिया जाएगा।

29जेएनडी13: नगूरां गांव में रोष प्रकट करती मदर ग्रुप की महिलाएं। संवाद

29जेएनडी13: नगूरां गांव में रोष प्रकट करती मदर ग्रुप की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed