फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anger among farmers due to not buying wheat

Jind News: गेहूं नहीं खरीदने से किसानों में उपजा रोष

Fri, 12 Apr 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Anger among farmers due to not buying wheat
11जेएनडी08: शामलो कलां खरीद केंद्र को दौरा करते हुए एफसीआई की टीम व बातचीत करते हुए मार्केट कमे
जुलाना। शामलो कलां खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में सरकार व प्रशासन के प्रति रोष पैदा हो गया है। वीरवार को एफसीआई की टीम ने खरीद केंद्र का दौरा किया तो मार्केट कमेटी की टीम में पहुंच गई।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव रामजी लाल व उप सचिव सिकंदर ने कहा कि जल्द ही बारदाना उपलब्ध करवाकर गेहूं की खरीद शुरू की जाए। एफसीआई की टीम के मैनेजर राजेश ने कहा कि खरीद केंद्र की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी। समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों व आढ़तियों ने खरीद केंद्र से एफसीआई को बदलने व खरीद केंद्र का लिंक साइलो से हटवाने की मांग डीसी, एफसीआई डीएम रोहतक व डीएफएससी को दी है। किसानों ने कहा कि अगर दो दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह जींद-रोहतक नेशनल हाईवे जाम कर देंगे।
विज्ञापन


यह है मामला
शामलो कलां खरीद केंद्र पर शामलो कलां, पडाना, ढिगाना, रामकली, खिमाखेड़ी, शामलो खुर्द, गोसाई खेड़ा व गतौली सहित कई अन्य गांवों के किसान गेहूं लेकर जाते हैं। इस बार शामलो कलां खरीद केंद्र को भंभेवा साइलो से जोड़कर वहां पर एफसीआई को गेहूं खरीदने की जिम्मेदारी दी गई है, मगर एजेंसी किसानों को गेहूं डालने के लिए बारदाना नहीं दे रही है। एफसीआई का कहना है कि किसान गेहं को ट्रॉलियों में भरकर भंभेवा साइलों ला सकते हैं या धर्मकाटा पर तुलवा कर केंद्र में डाल सकते हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की तुलाई करने के लिए गांव या इसके आसपास कोई धर्मकाटा नहीं है। उनको गेहूं साइलों में ले जाने के लिए 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। इसके अलावा साइलो जाने वाला रास्ता खराब होने के साथ वहां पर भीड़ अधिक होने की वजह से उनको एक ट्रॉली गेहूं की बिक्री करने में दो से तीन दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की मांग है कि खरीद केंद्र पर बारदाना उपलब्ध करवाकर गेहूं खरीद केंद्र के आसपास बने गोदाम घरोंडा, ईगराह या जींद लगवाए जाएं ताकि गेहूं के बैगों का उठान जल्द हो सके और किसानों को गेहूं गिराने के लिए जगह की कमी न पड़े।

बड़ौली से एजेंसी बदलने और साइलों का लिंक हटवाने की मांग

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल बड़ौली से गतौली गांव में किसानों व आढ़तियों ने मांग की कि खरीद केंद्र पर जल्द गेहूं की खरीद करवाई जाए। इस केंद्र पर एफसीआई के बजाय हैफेड या फूड सप्लाई के माध्यम से गेहूं खरीदा जाएगा। साइलो का लिंक हटवाकर बिशनपुरा, ईगराह, जींद या जुलाना से लिंक दिया जाए।

रोहतक से एफसीआई की टीम ने खरीद केंद्र का दौरा किया है। बिना बारदाने के शामलो कलां खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद संभव नहीं है। खुले में पड़ा गेहूं केंद्र पर खराब भी हो सकता है। केंद्र से साइलों काफी दूर भी है। जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान करवाकर गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। केंद्र पर पानी, बिजली व सफाई की व्यवस्था सही कर दी गई है। -रामजीलाल, सचिव, जुलाना मार्केट कमेटी।


शामलो कलां खरीद केंद्र का निरीक्षण किया गया है। किसानों की समस्या उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी। किसानों ने बताया है कि साइलो 25 किलोमीटर से अधिक दूर होेने के साथ रास्ता भी कंडम है। भीड़ भी ज्यादा रहती है, इसलिए वहां पर किसान गेहूं नहीं ले जा सकते हैं। -राजेश, एफसीआई मैनेजर।

11जेएनडी08: शामलो कलां खरीद केंद्र को दौरा करते हुए एफसीआई की टीम व बातचीत करते हुए मार्केट कमे

11जेएनडी08: शामलो कलां खरीद केंद्र को दौरा करते हुए एफसीआई की टीम व बातचीत करते हुए मार्केट कमे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed