फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anganwadi workers standing on dharna for demands

मांगों को लेकर धरने पर डटी रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Sat, 25 Dec 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers standing on dharna for demands
जींद। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा के नेतृत्व में शुक्रवार को 17वें दिन भी आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स का धरना लघु सचिवालय के सामने ग्रीन बेल्ट में जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान भुला देवी व संचालन सुमन देवी ने किया। भुला देवी व सुमन ने कहा कि आंगनबाड़ी स्कीम दो अक्तूबर 1975 को सोनीपत के कथूरा ब्लॉक से शुरू की गई थी। स्कीम में वर्कर्स को छह सेवाएं और पांच उद्देश्य के लिए भर्ती किया गया था। उन्होंने कहा कि जिस काम के लिए हम सब को भर्ती किया गया था, उसके सराहनीय परिणाम भी हमने दिए। उन्होंने कहा कि आज अगर भारत पोलियो मुक्त है और कुपोषण के मामले में पहले से बेहतर हुआ है तो हमारी मेहनत का नतीजा है। लेकिन सरकार हमें लगातार नजरअंदाज करती आ रही है।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामफल दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी विभागों के निजीकरण करने पर तुली हुई है। इस कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना तो करना ही पड़ता है तो दूसरी ओर रोजगार का संकट भी पैदा हो गया है। इस अवसर पर ऊषा रानी, पुष्पा, सुदेश, मूर्ति, बिमल, कमला, बीरमति, राजकुमारी, जयपति, सुनीता, लक्ष्मी, सीमा, पूनम, सरोज, कृष्णा, किताबो, राजेश देवी, मुकेश, कमला, सावित्री, लाजवंती व निर्मला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed