{"_id":"6169bee65a438d51ab26418d","slug":"anchara-kalan-resident-dies-of-dengue-report-came-after-five-days-jind-news-rtk627119990","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐंचरा कलां निवासी बुजुर्ग की डेंगू से मौत, रिपोर्ट पांच दिन बाद आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐंचरा कलां निवासी बुजुर्ग की डेंगू से मौत, रिपोर्ट पांच दिन बाद आई
विज्ञापन
बुखार पीड़िता का रक्त का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिले में डेंगू से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। हालांकि गांव ऐंचरा कलां निवासी 78 वर्षीय फूल सिंह की पीजीआई रोहतक में 10 अक्तूबर सुबह मौत हो गई थी। लेकिन इसकी रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय जींद को पांच दिनों बाद मिली। इधर, जिले में अब तक 49 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
जिले में पिछले दस दिनों से लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। फिलहाल शुक्रवार को जिले में किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। वहीं, गांव ऐंचरा कलां निवासी 78 वर्षीय फूल की मौत की सूचना मिली है। फूल सिंह को तीन अक्तूबर को बुखार हुआ था। छह अक्तूबर को उन्हें फिर से बुखार हुआ। सात अक्तूबर को फूल सिंह को मेडिकल कॉलेज खानपुर में दाखिल करवाया गया। यहां से डॉक्टर ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। आठ अक्तूबर को फूल सिंह की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई थी और दस को सुबह उनकी मौत हो गई। सिविल सर्जन कार्यालय जींद को 14 अक्तूबर को उनके डेंगू पीड़ित होने की सूचना मिली। 15 को फिर से सूचना मिली कि फूल सिंह की मौत हो गई।
वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी
जिले में वायरल बुखार भी अपने पैर पसार रहा है। नागरिक अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी से लेकर निजी अस्पताल डेंगू व वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों से भरे पड़े हैं। मेडिकल स्टोरों पर दवाई लेने वालों व लैबों पर टेस्टिंग करवाने वालों की भीड़ है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ (मलेरिया) डॉ. तीर्थ बागड़ी ने कहा कि यह एडीज मच्छर ठहरे पानी में अंडे देते हैं, जिससे मलेरिया व डेंगू फैलता है। यह मच्छर स्वच्छ पानी में रहते हैं। जिले में अब तक एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हुई है। आमजन साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और मच्छरों को पनपने नहीं दें। घर के पास कहीं भी पानी जमा है, वहां काला तेल डालें।