{"_id":"6a210bb90cbf657224085809","slug":"an-encounter-has-taken-place-between-the-cia-and-two-criminals-in-jind-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: सीआईए पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; होटल मालिक को दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: सीआईए पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; होटल मालिक को दी थी धमकी
Thu, 04 Jun 2026 10:53 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:53 AM IST
सार
मुठभेड़ सुबह ईक्कस बाईपास पर हुई। कुछ दिन पहले सफीदों में होटल मालिक को मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
police crime
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद में ईक्कस बाईपास क्षेत्र में वीरवार सुबह सीआईए की टीम और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी को भी पुलिस ने मौके से काबू कर लिया। घायल बदमाश को नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती कराया गया है।
सीआईए की टीम को संदिग्ध बदमाशों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। टीम ने ईक्कस बाईपास के पास दोनों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस की तरफ गोली चला दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी।
घायल की पहचान तपन (35) निवासी कुरड़ के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी की पहचान गोवर्धन (28) निवासी ऐंचरा के रूप में बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बदमाशों पर कुछ दिन पहले सफीदों क्षेत्र के एक सैनी होटल संचालक को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस इस मामले में भी दोनों से पूछताछ कर रही है।