{"_id":"66d62cb23502e18076010ff4","slug":"an-effigy-was-burnt-in-protest-against-the-murder-of-a-youth-suspected-of-eating-beef-jind-news-c-199-1-sroh1006-122408-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गोमांस खाने के शक में युवक की हत्या के विरोध में पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गोमांस खाने के शक में युवक की हत्या के विरोध में पुतला फूंका
Tue, 03 Sep 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी19-मुख्यमंत्री नायब सैनी का पुतला फूंकते केवाईएस संगठन। संवाद
नरवाना। चरखीदादरी में गोरक्षा के नाम पर पश्चिम बंगाल के मजदूर की गोमांस खाने के शक में हत्या करने के विरोध में सोमवार को क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का विश्वकर्मा चौक पर पुतला फूंका। उन्होंने इस घटना पर रोष प्रकट किया।
सदस्य प्रवीन ने कहा कि चरखीदादरी के बाडड़ा एरिया में हुई शर्मनाक घटना कई बड़े सवाल खड़े कर रही है। बंगाल निवासी मृतक साबिर मलिक पिछले 11 साल से बाडड़ा में रह रहा था, जो सिर्फ कचरा बीनकर और कबाड़ खरीदकर गुजारा कर रहा था। गोमांस पकाकर खाने के मसले से भी साबिर मलिक का कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद कुछ विवादास्पद छवि के युवकों ने साबिर मलिक को कबाड़ बेचने का झांसा देकर दूसरी जगह बुलाया और उस पर गोमांस खाने का आरोप लगाते हुए उसकी बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद हत्यारे साबिर को पुलिस को सौंपने की बात कहकर बाइक पर अपने साथ लेकर चले गए और शाम को खेतों में हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि घटनाक्रम में पिटाई करने वाले युवकों का नूंह हिंसा समेत अन्य मामलों से भी जुड़ाव रहा है।
सदस्य प्रीति ने कहा कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का बयान भी बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है। सीएम ने कहा कि गोरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और गांव में इस तरीके की घटनाओं को कौन रोक सकता है। ये बयान स्पष्ट रूप से दिखा रहा है कि गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों को सत्ता में बैठे लोग ही शह दे रहे हैं। गोरक्षा के नाम पर ज्यादातर मामलों में मुस्लिम समुदाय के लोगों को ही टारगेट बनाया गया है। उनकी मांग है कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए। पीड़ित परिवार को 25 लाख का आर्थिक मुआवजा और गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले संगठनों को बैन किया जाए।