फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   An Atal Kisan Mazdoor Canteen will be built in the vegetable market; the Marketing Board has issued a tender worth Rs. 23 lakh.

Jind News: सब्जी मंडी में बनेगी अटल किसान मजदूर कैंटीन, मार्केटिंग बोर्ड ने लगाया 23 लाख रुपये की राशि का टेंडर

Wed, 10 Dec 2025 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
An Atal Kisan Mazdoor Canteen will be built in the vegetable market; the Marketing Board has issued a tender worth Rs. 23 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सब्जी मंडी में मजदूरों को बेहतर भोजन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अटल किसान मजदूर कैंटीन स्थापित की जाएगी। हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड ने 23 लाख रुपये की राशि का टेंडर जारी किया है।
कैंटीन बनाने का उद्देश्य मंडी में काम करने वाले मजदूरों के लिए स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती भोजन उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें दिनभर की मेहनत के दौरान भोजन के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

मजदूरों को अभी तक कई बार महंगे या अस्थाई ढाबों पर निर्भर रहना पड़ता था इससे न केवल आर्थिक बोझ बढ़ता था बल्कि स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण भोजन भी बड़ी समस्या थी। इसी को ध्यान में रखते हुए मार्केटिंग बोर्ड ने अटल किसान मजदूर कैंटीन की रूपरेखा तैयार की है जो आने वाले दिनों में मजदूरों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटीन में मजदूरों को कम रेट पर पेटभर भोजन उपलब्ध कराने की योजना है। यहां भोजन के रेट सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार किफायती होंगे ताकि मजदूर वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। कैंटीन में स्वच्छ पानी, बैठने की उचित व्यवस्था, साफ-सफाई और हाइजीन के सभी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कैंटीन का संचालन किसी अनुभवी संस्था या ठेकेदार की ओर से किया जाएगा। कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

-----------------------------------------
अटल किसान मजदूर कैंटीन का निर्माण पूरा होने के बाद सब्जी मंडी राज्य की उन चुनिंदा मंडियों में शामिल हो जाएगी जहां मजदूरों की सुविधा को लेकर इस तरह की महत्वपूर्ण पहल की गई है। यह कदम न केवल मजदूरों के स्वास्थ्य और सुविधा को सुधारने में सहायता करेगा, बल्कि मंडी की कार्यप्रणाली को भी और अधिक सुव्यवस्थित व श्रमिक-हितैषी बनाएगा। -संजीव कुमार सचिव मार्केटिंग बोर्ड जींद।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article