{"_id":"694ae32b95fa35212e0fdf14","slug":"an-agreement-was-reached-on-the-employees-demands-and-the-public-health-employees-union-postponed-the-proposed-protest-jind-news-c-199-1-sroh1009-145858-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति, पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ ने प्रस्तावित धरना किया स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति, पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ ने प्रस्तावित धरना किया स्थगित
विज्ञापन
23जेएनडी04: जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन भानू प्रकाश से बातचीत करते हुए संघ के पदाधिकारी। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ से संबंधित) का एक शिष्टमंडल जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता भानू प्रकाश से मंगलवार को कार्यालय में मिला। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई। संघ ने प्रस्तावित धरने को स्थगित करने का निर्णय लिया।
संघ के प्रदेश महामंत्री विनोद शर्मा ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कच्चे कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों व नियमित कर्मचारियों की डांगरी, रेनकोट, शूज व वर्किंग किट का भुगतान अगस्त 2024 से लंबित है। इसको लेकर चर्चा हुई। कार्यकारी अभियंता ने मौके पर ही अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
बैठक में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जलघरों और ट्यूबवेलों पर बिजली उपकरणों व वायरिंग से जुड़ी समस्याओं को जल्द दूर करने, जल वितरण योजनाओं व ट्यूबवेलों पर जहां कुर्सी, पंखा, प्लास, पेचकस जैसे आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें तुरंत मुहैया कराने के निर्देश भी कार्यकारी अभियंता ने दिए।
इस मौके पर रमेश शर्मा, दलबीर सिंह, जिला अध्यक्ष मुकेश भट्ट, जिला सचिव इंद्र गांगोली, कोषाध्यक्ष नवनीत वत्स, सुरेंद्र कुमार, नंदकिशोर ढिगाना, वीरेंद्र बिरोली, प्रेम शर्मा मौजूद रहे।