फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit told the mother about the killing of the policemen, not ready to surrender even after the parents said

पुलिसकर्मियों की हत्या की बात अमित ने मां को बताई, परिजनों के कहने पर भी नहीं किया आत्मसमर्पण

Thu, 02 Jul 2020 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Amit told the mother about the killing of the policemen, not ready to surrender even after the parents said
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के परिजन विलाप करते हुए।

सोमवार रात सोनीपत जिले के बुटाना गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद जींद के रोहतक रोड पर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपी अमित ने घर आकर अपनी मां को पूरे मामले की जानकारी दी थी। हालांकि अमित के परिजन पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं अमित के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए जींद के एसडीएम सत्यवान मान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। उन्होंने चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।

विज्ञापन


अमित की मां गीता ने बताया कि सोमवार रात दस बजे तक अमित घर पर ही था। इसके बाद वह बिना बताए ही कहीं चला गया। इसके बाद अगले दिन घर आया और उसने दोपहर करीब डेढ़ बजे उसे बताया कि इस प्रकार से दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी है।
विज्ञापन


इस पर परिजन उसे पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो अमित ने कहा कि ऐसे तो उसके दोस्त भी पकड़े जाएंगे। जो होगा देखा जाएगा। इसके बाद शाम करीब छह बजे पुलिस ने दबिश दी और रोहतक रोड पर मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में अमित की मौत से पहले बदमाशों ने चार पुलिसकर्मियों को भी तेजधार हथियार से वार कर घायल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अमित के पिता राजकुमार ने पुलिस पर उनके साथ मारपीट करने और पैसे छीनने के आरोप लगाए हैं। राजकुमार के अनुसार वे ई-रिक्शा चलाते हैं और उन्हें फोन कर बुलाया गया कि उनके परिवार में कोरोना की रिपोर्ट आई है। ऐसे में जल्दी घर आ जाएं। जब वह घर पहुंचा तो खुद को पानीपत सीआईए पुलिस बताने वाली टीम ने उनको गाड़ी में डाल लिया।

कुछ देर के बाद उनके पास फोन आया और इस पर गोहाना रोड के पास उससे पैसे छीनकर मारपीट कर गाड़ी से फेंक दिया गया। यहां कुछ और पुलिसकर्मी भी थे। इन लोगों ने कहा कि वे इसकी शिकायत थाने में दें। राजकुमार का आरोप है कि उसकी जेब से साढ़े 14 हजार रुपये निकाल लिए गए। हालांकि उन्होंने इसकी शिकायत नहीं दी है।

अमित के खिलाफ दर्ज हैं पांच केस

  • जीद शहर थाना में 2015 में लड़ाई-झगड़े का केस।
  • जींद शहर थाना में 2015 में चोरी का केस दर्ज।
  • जींद शहर थाना में 2014 में लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज।
  • जींद सदर थाना में 2014 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज।
  • जींद शहर थाना में 2017 में लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज।


फेसबुक पर भी सक्रिय रहता था अमित
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अमित ने फेसबुक पर खिलाड़ी सुनारिया के नाम से आईडी बनाई हुई है। फेसबुक पर वह अपने फोटो अपलोड करता रहता था। फेसबुक पर अपने रौब के बारे में भी कई बार लिखा है। तीन दिन पहले डाली गई अपनी पोस्ट पर लिखा है ‘दिल बड़ा रखोगे तो पहचान अपने आप बढ़ जाएगी।’ वहीं 22 जून को डाली गई एक पोस्ट में अमित ने लिखा है कि ‘किसा टाइम कैसे खेलते हैं एक अच्छा खिलाड़ी ही जानता है’।

कॉलोनी के कई लोगों से की पूछताछ
परिजनों ने बताया कि पुलिस ने कॉलोनी के कई लोगों से पूछताछ की है। पूछताछ के लिए 10-12 लोगों को उठाया, लेकिन अमित की मौत के बाद सभी को छोड़ दिया गया है।

बुटाना चौकी के पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपियों को पुलिस मंगलवार को रोहतक रोड पर पकड़ने गई थी। इस दौरान बदमाशों ने सोनीपत पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस कार्रवाई में एक युवक को गोली लगी, जिसकी मौत हो गई। बुधवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में सोनीपत पुलिस कार्रवाई कर रही है। कप्तान सिंह, डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed