फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ambulance driver dies after being hit by train

Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से एंबुलेंस चालक की मौत

Tue, 27 Jun 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ambulance driver dies after being hit by train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। पिंडारा गांव के पास पानीपत रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से निजी एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। उसका शव मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन और जीआरपी पहुंची। शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान हैबतपुर गांव निवासी कृष्ण (29) के तौर पर हुई है।

राजकीय रेलवे पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि पानीपत रेलवे लाइन पर पिंडारा गांव के पास एक युवक का शव पड़ा है। इस पर जीआरपी मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि मृतक हैबतपुर गांव का रहने वाला था। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक कृष्ण निजी एंबुलेंस का चालक था। वह सोमवार रात को घूमने के लिए पिंडारा के पास आया हुआ था। फिर वह पानीपत रेल लाइन के पास चला गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। वह अविवाहित था। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed