फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Along with women's reservation, women's safety is also needed: Bhupendra Singh Hooda

महिला आरक्षण के साथ महिला सुरक्षा की भी जरूरत : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Sun, 24 Sep 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 24 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Along with women's reservation, women's safety is also needed: Bhupendra Singh Hooda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। लोकसभा के लिए महिलाओं को आरक्षण देना अच्छी बात है लेकिन आज देश में महिलाओं को सुरक्षा की भी जरूरत है। सरेआम बहन-बेटियों से दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो आज जो लोग महिला आरक्षण बिल लेकर आए हैं, वही उस समय इसका विरोध कर रहे थे। खैर देर आए दुरुस्त आए। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को डॉ. संदीप बूरा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
चौधरी देवीलाल के बारे में सवाल करने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी देवीलाल के साथ उनकी राजनीतिक लड़ाई थी, लेकिन वह बुजुर्गों का सम्मान करते हैं, उनका राजनीतिक प्रयोग नहीं करते। प्रदेश में दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि प्रदेश में कांग्रेस खुद सक्षम है, इसलिए किसी दूसरी पार्टी के सहारे की जरूरत नहीं है। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस के सभी नेता कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। कोई भी कांग्रेसी अपनी बात रखने के लिए किसी भी बड़े नेता से मिल सकता है, इसमें कोई हर्ज नहीं है।
विज्ञापन

नूंह मामले पर कहा कि सरकार अपनी कमजोरी छिपाने के लिए कांग्रेस विधायकों को निशाना बना रही है। इस मामले की किसी हाईकोर्ट के न्यायाधीश से जांच करवाई जाए तो सब कुछ सामने आ सकता है। सरकार जांच नहीं करवाकर अपनी नाकाम छिपा रही है। भाजपा पूरी तरह से विफल सरकार है। इस सरकार ने हर वर्ग को नुकसान पहुंचाया है। किसान, मजदूर, कर्मचारी समेत हर वर्ग के लोग आज अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं। इस मौके पर विधायक सुभाष गांगोली, पूर्व मंत्री प्रो. वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, बलजीत रेढू, सुरेश गोयत, प्रमोद सहवाग, महावीर कंप्यूटर, जगबीर ढिगाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाॅक्स
मुझे नहीं पता बीरेंद्र सिंह किसको अपनी आवाज सुना रहे : हुड्डा
बीरेंद्र सिंह की ओर से जींद में दो अक्तूबर को मेरी आवाज सुनाे कार्यक्रम पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि बीरेंद्र सिंह किसको अपनी आवाज सुना रहे हैं। बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस सवाल का जवाब वह नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed