फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Alliance or not, Dushyant Chautala will not contest from Uchana: Birender Singh

गठबंधन रहे या नहीं, दुष्यंत चौटाला नहीं लड़ेंगे उचाना से चुनाव : बीरेंद्र सिंह

Sun, 25 Jun 2023 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 25 Jun 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Alliance or not, Dushyant Chautala will not contest from Uchana: Birender Singh
25जेएनडी23 : कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि गठबंधन रहे या न रहे लेकिन दुष्यंत चौटाला उचाना से विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। कहा कि उचाना विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में बदलाव लाने में सक्षम है। ये बातें उन्होंने रविवार को राजीव गांधी महाविद्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं। इस बैठक का उद्देश्य 30 जून को बरवाला में होने वाली हिसार लोकसभा क्षेत्र की भाजपा बैठक को लेकर लोगों को निमंत्रण देना था।
हालांकि बीरेंद्र सिंह ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दुष्यंत चौटाला उचाना से चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि फरीदाबाद व गुरुग्राम के बाद यदि किसी लोकसभा सीट से भाजपा की जीत पक्की है तो वह हिसार लोकसभा क्षेत्र से है। वह दोबारा यहां से सांसद बनेंगे। उन्होंने कहा कि उचाना से प्रेमलता विधायक बनेंगी। उचाना हलका केवल विधायक नहीं बनाता बल्कि यह पूरे हरियाणा की राजनीति में बड़ा खेल खेलने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि हमने पैसे की राजनीति नहीं की। वह लोगों की ताकत से राजनीति करते हैं। किसी रुपये वाले से वह न कभी घबराए और न घबराएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा की राजनीति में बड़ी घटना घटेगी, जो लोगों के अनुरूप होगी। इस मौके सज्जन सिंह, प्रेम पहलवान, हरेंद्र सिंह, संजीव डूमरखां, राकेश, बलबीर, ऋषिराज, कुलदीप काकड़ोद, सज्जन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
दुष्यंत ने सिद्धांतों से किया धोखा
जजपा की ओर से भाजपा को दिए गए समर्थन पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को चुनाव में यमुना पार करवाने वाले दुष्यंत चौटाला ने अपने सिद्धांतों को धोखा देकर भाजपा को समर्थन दिया। 10 विधानसभा सीट जजपा को मिली थी। विपक्ष में अगर यह बैठकर दिखाते तो उनके दम का पता लगता। चुनाव के समय भाजपा के खिलाफ लड़ाई थी, जो उन्हें लड़नी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जिस पार्टी को छोड़ा उसमें दोबारा क्यों जाएं
पूर्व विधायक प्रेमलता ने बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि जिनकी वजह से कांग्रेस छोड़ी थी, आज वह कांग्रेस में यूं के यूं खड़े हैं। जिस पार्टी को छोड़ दिया, उस पार्टी में दोबारा क्यों जाएं। यह बात भूल जाओ कि किसी पार्टी में जाएंगे। पार्टी बदलने का जो सिलसिला होता है, उससे हलकापन आता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग फिर से झूठ बोलकर आपके बीच आएंगे, लेकिन आपको उनसे बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed